रीट 2021 की विज्ञप्ति मैं पद 31000 से 50000 करने की मांग

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर द्वारा रीट 31000 पदों पर विज्ञप्ति का कार्य चरण  समय में जो कि दिसंबर के अंतिम वीक में या फिर जनवरी के प्रथम सप्ताह में रीट की विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी । दूसरी ओर बेरोजगारों द्वारा रीट भर्ती के पद 31000 से 50000 करने की मांग लगातार बेरोजगारों द्वारा की जा रही है और जयपुर के सभी  पर प्रदर्शन किया जा रहा है 



रीट पात्रता के नियम 👉


रीट भर्ती परीक्षा के अंकों का प्रतिशत रहेगा भर्ती के लिए आवेदन का आधार

सामान्य / अनारक्षित - 60 अंक (टीएसपी और नॉन टीएसपी)

अनुसूचित जनजाति (ST) - 55 (नॉन टीएसपी), 36 (टीएसपी)

अनुसूचित जाति (SC), ओबीसी, एमबीसी और आर्थिक कमजोर वर्ग - 55 अंक (नॉन टीएसपी और टीएसपी)

समस्त श्रेणी की विधवा और परित्यक्ता महिलाएं व भूतपूर्व सैनिक - 50 अंक (टीएसपी और नॉन टीएसपी)

दिव्यांग - 40 अंक (टीएसपी और नॉन टीएसपी)

सहरिया जनजाति - 36 अंक (टीएसपी और नॉन टीएसपी)




चयन का आधार 👉

बीकानेर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पात्र परीक्षार्थियों के एकेडमिक इंडेक्स से 10 फीसदी मार्क्स जोड़ेगा। इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी। इसके आधार पर ही सरकार नियुक्तियां देगी। फाइनल मेरिट में 90:10 का फॉर्मूला लगाया जाएगा। यानी 90 फीसदी मार्क्स रीट से लिए जाएंगे, जबकि 10 फीसदी एकेडमिक डिग्री से लिए जाएंगे।



लेवल फर्स्ट: रीट के नंबरों के हिसाब से सीधी मेरिट बनेगी। यानी 150 अंकों में से जितने अंक आए है। अन्य कोई नंबर नहीं जुड़ेंगे।

लेवल सेकंड: रीट के 150 नंबर का 90 फीसदी वेटेज और 10 फीसदी स्नातक के अंक मिलाकर मेरिट बनेगी।


बता दें कि रीट का रिजल्ट सिर्फ 36 दिन के अंदर जारी कर दिया गया था। रीट के लिए इस बार 25 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें से 11 लाख चार हजार 216 को पात्र घोषित किया गया है। इनमें लेवल-1 के लिए 3 लाख तीन हजार 604 और लेवल-2 के लिए 7 लाख 73 हजार 612 को पात्र घोषित किया गया है। इनमें से मेरिट के आधार पर 31 हजार शिक्षकों को नियुक्ति दी जाएगी ।

Post a Comment

0 Comments